राघोपुर के छात्र लालू ने नेट परीक्षा में उतीर्ण कर हासिल किया जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर का पद “

रिपोर्ट-विकास आनन्द,राघोपुर

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गाँव लक्ष्मीपुर सायत के वार्ड नम्बर 02 के निवासी भागवत प्रसाद एवम सरस्वती देवी के पुत्र लालू ने अर्थशाश्त्र विषय मे नेट में बेहतर प्रदर्शन कर जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए उतीर्ण कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लालू पटना यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और पटना में ही रहकर पढ़ाई भी करते हैं।घर के बच्चे के सफलता पाने पर माँ सरस्वती देवी ने बताया कि बचपन से मेधावी रहे छात्र लालू हरावत हाई स्कूल गणपतगंज से 10वी उतीर्ण करके आगामी पढ़ाई के लिए पटना चले गए और काफी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर बिहार के सबसे अच्छे यूनिवर्सिटी पटना यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र विषय मे बीए और एमए की परीक्षा काफी बढिया नम्बर से पास किया। लगनशील और मेघावी छात्र लालू को अध्यन का आदत बचपन से ही था। सफलता हासिल करने वाले छात्र लालू बताते हैं कि मेरा बचपन से लक्ष्य है कि मैं अध्यापन के क्षेत्र में जाऊं और मेरा एकमात्र लक्ष्य भी वही है। आगे बताते हैं कि परिवारजन के बेहतर सहयोग के बिना कोई भी लक्ष्य को नही साधा जा सकता,जिसमे हमारे माता पिता सहित सभी अभिभावक ने मेरा हिम्मत और हौसला को कभी कम होने नही दिया। लालू के इस बेहतर सफलता को लेकर क्षेत्र के लोगों और मित्रों में भी काफी हर्ष व्याप्त है।

Spread the love