राघोपुर/सिमराही/सुपौल: अनुमंडल पदाधिकारी ने डुमरी पंचायत में किया जनसंवाद का आयोजन, बाल विकास और अंचलाधिकारी के प्रति जनप्रतिनिधि ने जताया नाराजगी।
सुरेश कुमार सिंह सिमराही (सुपौल )

राघोपुर: प्रखंड के डुमरी पंचायत के अचलपुर गांव स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी विरपुर नीरज कुमार के अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश, अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण किशोर महतों, ग्राम पंचायत के मुखिया सह कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य मो अब्बास, पेक्स अध्यक्ष जयप्रकास यादव, सरपंच प्रतिनिधि रामाशीष यादव सहित बिभिन्न बिभागों से आये अधिकारी, कर्मी एवं सेकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। आयोजित कार्यक्रम में अनुमंडल एवं प्रखंड के अधिकारियों ने लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वन समस्या का समाधान और लोगो से सुझाव लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्युत विभाग, कृषि विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा समन्वय कौशल विकास कार्यक्रम, आपूर्ति विभाग, जीविका , परिवहन ,प्रधानमंत्री आवास , स्वच्छता , पंचायती राज, बाल विकास सहित अन्य सभी विभाग के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जहां कार्यक्रम को सम्बोधित करते अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम का मतलब है सरकार द्वारा आयोजित विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुँचकर लोगो को जागरूक करना ।एसडीएम ने कहा की सरकार का मकसद है की जो भी सरकारी योजना जान हित के लिए लाइ गयी हो वो जनता तक पहुंचे।वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश ने अपने सम्बोधन में कहा की किसी भी योजना के बारे में अगर जानकारी लेनी है तो संबंधित स्टॉल पर जाकर जानकारी लेकर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करें।जबकि अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी ने आपदा से संबंधित योजना पर विस्तृत चर्चा कर लोगो को जानकारी देते कहा कि अगर किसी की पशु धन की क्षति, बाढ़ से सम्बंधित किसी प्रकार की क्षती नदी में डूबने आदि से सम्बंधित अगर किसी प्रकार की छती होती है तो आप अंचल कार्यालय में आवेदन देकर उनका लाभ ले सकते है।
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सूरज कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री फसल सहायता योजना, धान अभिप्राप्ति सहित अन्य योजनाओं की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दिया। वहीं
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमर कुमार शर्मा ने जल वितरण प्रणाली, खाद्यान की आपूर्ति, किरासन तेल आपूर्ति, राशन कार्ड निर्माण सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत चर्चा कर लोगो को जागरूक किया।

इसी कड़ी में कनीय विद्युत अभियंता राघोपुर नीतीश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री कृषि विद्युत सम्बंधित योजना,के लाभ के बारे में बताया की कोई भी किसान अगर क़ृषि कार्य हेतु बिजली कनेक्शन लेना चाहता है तो आवेदन के 30 दिनों में नया विद्युत कनेक्शन देने का सरकारी प्रावधान है। जिसका लाभ सेकड़ो किसान ने लिया भी है। इसी कड़ी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कृष्ण किशोर महतो ने निःशुल्क नामांकन, नि:शुल्क पाठ्य सामग्री वितरण, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, छात्रवृति योजना, मुख्यमंत्री बालक/बालिका साईकिल योजना, मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, एमडीएम योजना का चर्चा कर कहा की अविभावक अपने बच्चों को समय से स्कूल भेजें और शिक्षा विभाग के इन लाभ को प्राप्त करें।प्रभारी थानाध्यक्ष भूपेंद्र प्रसाद सिंह ने डायल 112, मध्य निषेध को लेकर सरकारी क़ानून एवं उनमें सहयोग के लिए लोगो से अपील किया।

बाल विकास एवं अंचलधिकारी को लेकर पंचायत प्रतिनिधि ने जाताई नाराजगी :
आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य मो. अब्बास ने पंचायत में सड़क अतिक्रमण बाद संख्या 04/22 का जिक्र करते एसडीएम से शिकायत किया की पंचायत में सरकारी सड़क अतिक्रमण को लेकर वर्षो से अंचल में मामला लंबित है, लेकिन अंचल अधिकारी उसे समाधान करना उचित नही समझते है।, वहीं बालविकास तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 256 पर टीएचआर वितरण में अनियमित्ता पर सवाल उठाते कहा की एलएस के मिलीभगत से योजना की राशि का बंदरबांट हुआ है ।उन्होंने ने कहा की उन्हें गुप्त सूचना से जानकारी मिली है की उक्त महिला पर्यवेक्षिका बिगत 10 दिनों से मुख्यालय से बाहर है बावजूद उनका उपस्थिति दर्ज हो रही है। ग्रामीण रमेश कुमार पंडित ने नल जल योजना, बिजली समस्या, बिजली के खंभे की कमी, सड़क अतिक्रमण आदि समस्याओ से एसडीएम को अवगत कराते कहा की कई इसे समस्या है जिनपर अधिकारी संज्ञान नही लेते है,। हंलांकि विजली को लेकर आई शिकायत पर कनीय अभियंता नीतीश्वर शर्मा ने कहा की, जहां जहां विजली से जुडी समस्या है उनका डीपीआर तैयार हो चूका है, जल्द हीं RDSS अंतर्गत योजना के तहत इस तरह के सभी समस्याओं को पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर कौशल विकास मिशन के तहत कम्प्यूटर की शिक्षा प्राप्त कर चुके छात्रों को सर्टिफिकेट एवं विकलांगों के बीच ट्राइ साइकिल का वितरण किया गया ।

