राघोपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप पे लदा शराब व शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 38 कार्टून अंग्रेजी शराब जप्त किया। उक्त सफलता को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि मंगलवार की रात्रि सूचना मिली कि बंगाल की ओर से एक पिकअप शराब सुपौल की ओर जा रहा है। सूचना के आलोक में पुलिस टीम में एक लहसुन लदा पिकअप बीआर 37एफ 3956 को सिमराही से पश्चिम धर्मपट्टी में एनएच 57 किनारे रियल लाइन होटल के समीप खड़ा पाया। संदेह के आधार पर जब उक्त पिकअप की तलाशी ली गई तो गाड़ी लहसुन का कई बोरा रखा हुआ था।

जब पिकअप से लहसुन का बोरा उतरवाकर जांच किया गया तो उसके अंदर 38 कार्टून शराब मौजूद था। जिसके बाद पिकअप के चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर लिया गया और पिकअप को जप्त कर थाना लाया गया। जहां चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला के ग्वालपौखर थाना अंतर्गत मालद्वार निवासी 32 वर्षीय रंजीत मंडल एवं सहचालक की पहचान पंजीपारा पश्चिम बंगाल निवासी आफताब आलम के रूप में किया गया। बताया कि जप्त पिकअप से कुल 965 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।

जिसमें ईम्पेरियल ब्लू 750एमएल वाला 108 बोतल, ऑफिसर्स च्वाइस का कुल 416 बोतल, जिसमें 750एमएल वाला 108 बोतल, 375 एमएल वाला 24 बोतल, 180 एमएल वाला 284 बोतल तथा रॉयल प्लेयर 375 एमएल वाला 96 बोतल, किंग्स गोल्ड 180 एमएल का 333 बोतल एवं रॉयलसन गोल्ड 750 एमएल का 12 बोतल शामिल था। बताया कि उक्त दोनों गिरफ्तार आरोपितों के अलावा गाड़ी मालिक और इसमें शामिल अन्य शराब कारोबारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love