राघोपुर : नपं प्रभारी ईओ को अबतक नहीं मिला वित्तीय प्रभार
ब्रजेश कुमार , राघोपुर, सुपौल

प्रखंड कार्यालय परिसर में डीएम कौशल कुमार को नगर पंचायत सिमराही के मुख्य पार्षद यशोदा देवी ने बीडीओ सह नपं प्रभारी ईओ ओम प्रकाश को अबतक वित्तीय प्रभार नहीं मिलने पर चिंता जाहिर की। वहीं कहा कि वित्तीय प्रभार नहीं मिलने के कारण अबतक नगर पंचायत सिमराही में कोई भी विकासात्मक कार्य को शुरू नहीं किया जा सका है। जिस कारण यहां के लोगों को विभिन्न समस्याओं से रोजाना दो-चार होना पड़ रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों के बीच जनप्रतिनिधियों को लेकर आक्रोश भरा है। यहां के लोग सड़क, नाला, सार्वजनिक शौचालय जैसे कई सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। वहीं डीएम ने जांच कर प्रभारी ईओ को जल्द वित्तीय प्रभार मिलने का भरोसा दिया।
—————

