राघोपुर: जाप ने किया संगठन विस्तार को ले बैठक ।

सुरेश सिंह , राघोपुर, सुपौल

संगठन विस्तार के उद्देश्य से मंगलवार को जन अधिकार पार्टी द्वारा प्रखंड क्षेत्र के देवीपुर पंचायत में एक बैठक का आयोजन किया गया। जहां प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वरी सिंह यादव के नेतृत्व में संगठन विस्तार किया गया। संगठन विस्तार के क्रम में दिलीप पासवान को राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष नंद कुमार चौधरी द्वारा दर्जनों कार्यकर्ताओं को प्रखंड से पंचायत स्तर तक मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्री यादव ने सर्वप्रथम सभी नव नियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई दिया, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना किया। बैठक को संबोधित करते उन्होंने कहा कि आज देश मे अराजकता की स्थिति है, सरकार अपने मनमानी पर उतर आई है। जिसके कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। मध्यम वर्गीय लोग बेतहाशा महंगाई के कारण अपना घर चलाने में असमर्थ है। लेकिन सरकार कुम्भकर्णी नींद में सोई हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि घर घर जाकर लोगों से संपर्क करें और पार्टी की विचारधारा को लोगों के समक्ष रखते हुए उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करें।
मौके पर

Spread the love