राघोपुर: हाइवा ट्रक ने मारी साइकिल सवार को ठोकर, घायल

सुरेश कुमार सिंह सिमराही राघोपुर सुपौल

करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिरहा चौक समीप बुधवार को दिन के 1:00 बजे साईकिल पर भाई बहन सवार को हैइबा ट्रक ने मारी ठोकर।
स्थानीय लोगों द्वारा रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर साईकिल सवार युवक को गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि साईकिल पर सवार हो कर भाई बहन हरिरहा से फकिरना बाजार जा रहा था। वहीं हेवा ट्रक हरिरहा से श्रीपुर जा रहा था। इसी क्रम में हरिरहा चौक समीप साईकिल सवार युवक को पीछे से हैइबा‌ ट्रक ने मारी जोरदार ठोकर
हैइबा ट्रक ड्राइवर ने स्टार्ट है हैइबा को छोड़ कर भागने में सफल रहा।
घटनास्थल पर से ही स्थानीय लोगों द्वारा करजाईन थाना को सूचना दिया गया।वहीं घायल साईकिल सवार भाई बहन की पहचान वार्ड नंबर 3 हरिरहा निवासी महिन्द्रर राम के 18 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र कुमार राम वहीं महिन्द्रर राम के पुत्री 15 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में हुई। दोनों भाई बहन साईकिल पर सवार थी।इस मामले में करजाईन थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि घटना की सुचना मिलते के बाद घटनास्थल पर खड़ा हैइबा को पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। मामले में आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई कि जाएगी।

Spread the love