धर्मपट्टी एनएच 57 पर बस की ठोकर से बुजुर्ग घायल
ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी एनएच 57 पर शनिवार दोपहर को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने एक बुजुर्ग को ठोकर मार दिया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए घायल बुजुर्ग को रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि पिपराही पंचायत के धर्मपट्टी गांव निवासी मो. जहूर (62) सरायगढ़ की ओर से एक ऑटो से घर आ रहे थे। इसी क्रम में धर्मपट्टी एनएच 57 पर ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार बस ने उसे साइड से ठोकर मार दिया।
मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवेदन अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
——–
रामविशनपुर एनएच 57 पर दो बाइकों की टक्कर में 3 लोग घायल

थाना क्षेत्र के रामविशनपुर एनएच 57 पर शनिवार दोपहर को दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जैसे आज स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों घायलों को रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि प्रतापगंज थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद यादव और विकास कुमार एक बाइक से सिमराही की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में राम बिशनपुर के समीप कट ले रहे एक बाइक सवार प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सौराजान निवासी विनायक यादव से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है
——-

