राघोपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला।

रिपोर्ट/सुरेश सिंह के साथ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर


सिमराही बाजार के आईबी में शुक्रवार शाम राजद कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वह भागलपुर से एक कार्यक्रम में शिरकत कर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि राजद सूबे के हर प्रखंड में डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर लेकर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित कर रही है। वह जगह जगह पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।


कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा के केंद्रीय सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली है। यह नफरत की राजनीति करने वालों की हार है। दक्षिण में भाजपा का सफाया हो गया है। आगामी 2024 तक उत्तर भारत में इसका सफाया तय है। कहा कि भाजपा के कथनी और करनी में अंतर है। पिछले 9 सालों में महंगाई, बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, पानी सहित कई अन्य मूलभूत समस्याओं से लोग परेशान हैं। किसान को सिंचाई के लिए तिगुना कीमत चुकाना पड़ रहा है। बावजूद भाजपा सरकार लोगों को इन समस्याओं से ध्यान हटाकर धर्म की राजनीति करता है। भाजपा सरकार तानाशाह रवैया अपना रही है। नाम बदलने का काम कर अपनी पीठ थपथपा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता अपने वोट से जवाब देगी।
मौके पर सिकेंद्र प्रसाद यादव, प्रो. भूपेन्द्र यादव, डॉ. अमन कुमार, उमेश कुमार, राजेन्द् प्रसाद यादव, रोजित साफी,चंदेश्वर साह, हरदेव बिंद, मुन्ना राम, रामचन्द्र सादा, संतोष कुमार, भोला दास सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Spread the love