राघोपुर : अलग-अलग जगहों पर सांढ ने एक महिला सहित तीन लोगों को किया घायल ।

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर


राघोपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर शुक्रवार की शाम एक सांढ ने जमकर आतंक मचाया। जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गया। घटना को लेकर पूरे इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है।
बताया जाता है कि फिंगलास पंचायत के नरहा वार्ड 2 निवासी पृथी देवी (50) पति राम मुखिया अपने घर के समीप काम कर रही थी। इसी क्रम में एक सांढ ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। घटना में वह घायल हो गई। जिसके बाद शोर मचाने पर लोगों की मदद से उसे बचाया जा सका। वहीं परिजनों के मदद से घायल महिला को ईलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है।


वहीं दूसरी घटना नगर पंचायत सिमराही रामनगर मोड़ के समीप हुई है। यहां सिमराही वार्ड 3 निवासी रामजी दास (55) सांढ ने पीछे से हमला कर उसे पटक दिया। जिस कारण वह घायल हो गया।
वहीं सिमराही बाजार के करजाइन रोड में सिमराही वार्ड 7 निवासी लाल स्वर्णकार को सांढ से पीछे से हमला कर घायल कर दिया है। सभी घायलों का रेफरल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी अनुसार सिमराही बाजार के एनएच 106 पेट्रोलपंप समीप एक शादी समारोह में सांढ ने जमकर उत्पात मचाया। सभी जगहों पर हुई घटना एक सांढ द्वारा घटित होने की जानकारी मिली है। घटना को लेकर लोगों के बीच दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से सांढ पर काबू करने की मांग की है।
———–

 

Spread the love