राघोपुर प्रखंड कार्यालय का पूर्णिया प्रक्षेत्र के आयुक्त ने किया निरीक्षण
ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
सुपौल/राघोपुर:प्रखंड कार्यालय का गुरुवार दोपहर को पूर्णिया प्रक्षेत्र के आयुक्त गोरखनाथ ने निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अंचल, बीडीओ कार्यालय के वेशम में प्रवेश किया और करीब दो घंटों तक बारीकी से विभिन्न योजनाओं सहित जमीन से संबंधित लेखा पंजियों की पड़ताल की। वही संबंधित पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालयों के कार्यों को बेहतर करना है। कहा कि प्रभावशाली लोग कार्यालयों के लाभ जबरन भी ले लेते हैं, लेकिन कई जरूरतमंद लोगों को लाभ नहीं मिल पाता है। निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालयों से वैसे कमियों को दूर कर पात्र लोगों को लाभ दिलाना है।
कहां की निरीक्षण में अंचल कार्यालय मैं भूमि विवाद के मामले कर्मचारियों के पास लंबित मिले। मॉनिटरिंग सिस्टम को डिवेलप करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि कार्यालयों में जो फाइलों के रख-रखाव की प्रक्रिया सरकार द्वारा निर्धारित की गई है, उसका पालन नहीं किया जा रहा है। पंजी कैसे खोलना है, रिकॉर्ड पंजी कैसे संधारित करना है, जैसी जानकारियों का अभाव संबंधित पदाधिकारियों के पास दिखा। इन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।

मौके पर एडीएम भूषण चौधरी, सदर एसडीएम मनीष कुमार, बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा, सीओ प्रीति कुमारी, सहित कई अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
——–

