राघोपुर : ऑटो और बाइक में जोरदार भिडंत में एक की हालत गंभीर

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर


थाना क्षेत्र के धरहरा पंचायत हाजी टोला के पास एनएच 106 पर सोमवार दोपहर ऑटो और बाइक में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि किशनपुर थाना क्षेत्र निवासी बैचन पासवान के 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार एक बाइक से धरहरा भीमशंकर मंदिर पूजा करने पहुंचे थे। इसी क्रम में वापस घर लौटने के दौरान हाजीटोला के पास एनएच 106 पर चालक ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके से ऑटो चालक फरार होने में कामयाब हो गया। वहीं ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल बाइक चालक को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि जांच की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love