राघोपुर : 124 बोतल शराब के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल ।
सुरेश सिंह , राघोपुर, सुपौल

राघोपुर :- थाना की पुलिस ने 124 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ कुल 6 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जानकारी देते थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि मंगलवार की संध्या पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भपटियाही की ओर से कुछ व्यक्ति शराब लेकर सिमराही की ओर आ रहा है। बताया कि सूचना के आलोक में पुलिस ने धर्मपट्टी कोशी पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग शुरू कर दिया। इसी बीच भपटियाही की ओर से एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा दो लड़का पुलिस को देखते ही गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने दोनों लड़का को बाइक सहित धर दबोचा। बताया कि दोनों लड़का के साथ में एक बैग था, जिसमें से पुलिस ने 119 बोतल नेपाली दिलवाले शराब बरामद किया। बताया कि उक्त दोनों शराब कारोबारी की पहचान सिमराही वार्ड नंबर 13 निवासी रौशन कुमार एवं सिमराही एफसीआई रोड निवासी दीपक कुमार दास के रूप में किया गया।

वहीं एक अन्य बाइक पर सवार होकर चार लड़का उसी दिशा से आ रहा था। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उक्त चारों लड़का भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने चारों को धर दबोचा। जिसके मोटरसाइकिल के डिक्की से 5 बोतल नेपाली दिलवाले शराब बरामद किया गया। बताया कि उक्त चारों व्यक्तियों की पहचान भपटियाही थाना क्षेत्र के गौरीपट्टी वार्ड नंबर 6 निवासी बिजेंद्र सरदार, रवि कुमार, नीतीश कुमार एवं विशाल कुमार के रूप में किया गया। बताया कि उक्त सभी शराब कारोबारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।

