देवीपुर पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, डीएम और एसपी पहुंचे,
रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के देवीपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता देवीपुर मुखिया रामचन्द्र यादव और बीडीओ ओमप्रकाश ने संयुक्त रूप से किया।

वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम कौशल कुमार, एसपी शैशव यादव, डीडीसी मुकेश कुमार, एडीएम विद्युभूषण चौधरी, प्रमुख मो. फिदा हुसैन, उप प्रमुख शंकर गुरमैता, जिप सदस्य कल्पना देवी, समाजसेवी धीरेन्द्र यादव, मुखिया रामचन्द्र यादव ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान मुखिया रामचन्द्र यादव ने डीएम और एसपी सहित अन्य अधिकारियों का स्वागत शॉल, फूल माला पहनाकर किया।

कार्यक्रम के दौरान डीएम श्री कुमार ने कहा कि
बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजना की जानकारी आप लोगों तक पहुंचाने और आप की समस्याओं से अवगत होकर इसका समाधान करना जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है। लोगों को पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। कहा कि लाभकारी योजनाओं को लेने में किसी तरह की दिक्कत होने पर मुखिया सहित स्थानीय प्रतिनिधियों से सहयोग लेने की अपील की।
आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन, मनरेगा, जीविका, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, जनवितरण, सहकारिता, बिजली, नल जल, सड़क, प्रखंड सह अंचल के बारे में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों ने डेस्क लगाकर लोगों को विस्तृत रुप से जानकारी दी।
कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह दिखा। सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
मौके पर रेफरल अस्पताल प्रभारी दीपनारायण राम, सीडीपीओ रजनी गुप्ता, बीईओ कृष्ण किशोर महतो, देवीपुर पंचायत सचिव कुमार जसवंत, बीसीओ सूरज कुमार ठाकुर, मयंक मधुकर, प्रखंड समनव्यक नीतू चौधरी, संतोष कुमार पांडेय, भगवान सिंह यादव, सरपंच देव नारायण मेहता, पंसस सिज्ञानी देवी, ओम कुमार, आदि मौजूद थे।
———–

