फिंगलास में अगलगी की घटना में दो लाख की संपत्ति जले।
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत वार्ड 11 में शनिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे अचानक एक घर में आग लग गई। अगलगी की घटना में तकरीबन दो लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। फिलहाल अगलगी के कारण का पता नहीं चल सका है।
बताया जाता है कि फिंगलास पंचायत के वार्ड 12 निवासी प्रभाष यादव के घर अचानक आग लग गई।

घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई किसी तरह लोग घर से जान बचाकर बाहर निकल सके। वहीं किसी ने अगलगी की सूचना दमकल विभाग को दिया। जिसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने बताया कि अगलगी की घटना में दो घर सहित तकरीबन दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हुई है।
पीड़ित ने कहा कि घटना को लेकर सीओ प्रीति कुमारी और थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी को आवेदन दिया जा रहा है।
———-

