कुशहर गावँ में सात घर जलने से लाखों की सम्पति खाक”

रिपोर्ट:-मनीष कुमार,बलुआ,बीरपुर

बलुआ थाना क्षेत्र के परसा पंचायत स्थित माल कुशहर गावँ में शनिवार रात अचानक आग लग जाने से अलग अलग परिवार का सात घर जलकर राख हो गया है। वही अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अगजनी में कुल 8 लाख की संपत्ति के जल गया है।जानकारी देते हुए गृहस्वामी गोवर्धन यादव,बबलेश यादव,शिव नारायण यादव,सुभाष यादव,प्रभाश यादव,मासों० राजेमन देवी,रंजीत दास ने बताया कि शनिवार रात सभी लोग खाना खाकर घर में सोने चले गए थे।रात सवा बारह बजे लगभग बाहर से लोगो के द्वारा आग लगने कि हो हल्ला होने पर जब घर से बाहर निकला तो देखा कि घर में आग लगा हुआ है।आग बुझाने के लिए जब तक गांव के और लोग इकट्ठा हुआ तब तक आग पूरी तरह भड़क चुका था।

बताया कि घर के सभी सदस्य को किसी तरह घर से बाहर भागकर अपना अपना जान बचाया।वही लोगो के द्वारा सूचना मिलने पर थाने से पहुँची दमकल गाड़ी ने लगभग तीन घण्टे बाद लोगो की सहयोग से आग पर काबू पाया।लेकिन तब तो इस अगजनी में गोवर्धन यादव का एक टीना घर में रखे घरेलू सामान कपड़ा बर्तन एवं चार क्विंटल चावल जलकर राख हो गया।वही दो भेस एक गाय भी घायल हो गया।वही बबलेश यादव का एक टीना घर में रखे 35000 रुपया नगद,कपड़ा बर्तन फर्नीचर, शिवनारायण यादव का एक टीना घर एक लाख रुपया नगद कपड़ा बर्तन,सुभाष यादव का एक टीना घर में रखे कपड़ा बर्तन 3 क्विंटल चावल,प्रभाश यादव का एक टीना घर में रखे कपड़ा बर्तन सहित,मासोमात राजमेन देवी दौ टीना घर में रखे 25000 रुपया नगद दो क्विंटल चावल,5 क्विंटल गेहूं व रंजीत दास के एक घर में रखे 80 कुर्सी 20 टेबुल सहित कुल आठ लाख का संपत्ति जलकर राख हो गया है।वही बलुआ थानां अध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है एफआईआर दर्ज की जा रही है।वही बसंतपुर प्रभारी सीओ शशि भास्कर ने बताया कि कर्मचारि को भेजकर क्षति का आकलन किया जा रहा है। जो उचित मुवावजा होगा वो दिया जाएगा।

Spread the love