लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा 15 फरवरी को पटना में वर्तमान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर की गई प्रेसवार्ता

शयामानंद सिह भागलपुर।

भागलपुर,:लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा आज प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा के अध्यक्षता में प्रेस वार्ता रखी गई, जिसमें वर्तमान सरकार के उदासीन रवैया को देखते हुए प्रेसवार्ता में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जमकर कोसा। विधानसभा प्रत्याशी प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रही है, ना तो बेरोजगारी मिटाने में सफल हुई, ना ही शराबबंदी पूर्णरूपेण हो पाया, जिसके चलते पूरा प्रशासनिक महकमा शराब तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ने में अपना पूरा ताकत झोंक रखी है, जिसके चलते अपराध का ग्राफ चरम सीमा पर है, आज वर्तमान सरकार के विरुद्ध प्रेसवार्ता में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आदेशानुसार वर्तमान सरकार के उदासीन रवैया के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता सभी जिले से 15 फरवरी को पटना में विरोध प्रदर्शन करेगी। इसी बाबत आज प्रेस वार्ता में अमर सिंह कुशवाहा एवं जिलाध्यक्ष सप्तऋषि पांडे ने अपने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पटना पहुंचने का आग्रह किया। इस प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा के अलावे जिलाध्यक्ष सप्त ऋषि पांडे, परमजीत कुमार, सौरभ तिवारी ,प्रशांत पासवान ,राजकुमार पासवान, आलोक रंजन के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love