प्रतापगंज/सुपौल: अचानक हृदयगति रुकने से हुई एक कि मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान, युवक बंगाल का रहने वाला।
राकेश कुमार , प्रतापगंज सुपौल
प्रतापगंज : गोल चौक के समीप डाकघर के पास मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आने के कारण अचानक मौत हो गई। जानकारी अनुसार मृतक की पहचान आनंद दास के रुप मे हुई है जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला स्थित जमाकदंतला निवासी शांति लाल दास का पुत्र बताया जाता है। मृतक पिछले कई वर्षों से भीमपुर थानाक्षेत्र में डेरा रख अपने अन्य साथियों के साथ दुकानदारों को बिस्कुट, कुरकुरे आदि सामान बेचने का काम किया करता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार के दिन 12 बजे आनंद दास बिस्कुट आदि लेकर प्रतापगंज बाजार के डाकघर के समीप अपनी बाइक से पहुंचा। जैसे ही बाइक रोककर नीचे उतरा उसी वक्त उक्त व्यक्ति छाती पकड़कर नीचे गिर गया। वहां उपस्थित लोगों ने उसे तुरंत उठाकर प्रतापगंज अस्पताल लाया गया। जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन को मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक के पेंट जांच करने पर उसमे रखा पर्स तथा एक मोबाइल मिला। जिसमे मृतक के पहचान के लिए एक आधार कार्ड और पैन कार्ड मिला। उसके अनुसार मृतक आनंद दास पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला स्थित जामाकदंतल्ला के रहने की जानकारी मिली लेकिन प्राप्त मोवाईल के लॉक होने के कारण उसके परिजनों का फोन नम्बर नही मिलने से पुलिस को उसके अन्य साथी और मृतक के परिजनों को सूचना देने में परेशानी उठानी पड़ी। इस बीच उनके बन्द मोवाईल पर उसके एक अन्य साथी का फोन आने पर घटना की जानकारी थानाध्यक्ष के द्वारा दी गई। जानकारी मिलते ही भीमपुर स्थित डेरा से उसका साथी मुर्शिदाबाद जिला के चकबहादुर गांव का रहने वाला निमाय चन्द्र दास अपने अन्य साथी के साथ अस्पताल पहुंचकर मृतक आनंद दास की पहचान कर उसने मृतक के बड़े भाई सोष्टिदास को फोन से घटना की जानकारी दी।इधर थानाध्यक्ष ने लाश को अपने कब्जे में लेकर परिजनों के आने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

