प्रतापगंज/सुपौल: ए एस आई के विदाई समारोह का हुआ आयोजन, भावुक हुए ए एस आई नागेंद्र सिंह ।

राकेश कुमार, प्रतापगंज सुपौल

प्रतापगंज थाना में पदस्थापित तीन पुलिस कर्मी सेवानिवृत्त होने के बाद दी गई भावभीनी विदाई। आपको बता दूं कि ए एस आई नागेंद्र प्रसाद सिंह, गृह रक्षक सूर्य नारायण यादव के अलावे चौकीदार शत्रुघ्न पासवान सेवानिवृत्त होने के बाद थाना में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ श्रीराम पासवान, थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती, थाना में पदस्थापित पुलिस कर्मी, सहित आये हुए जनप्रतिनिधियों ने तीनो पुलिसकर्मी को फूलमाला, पाग, साल, रामायण का किताब आदि देकर सम्मानित करते हुए विदाई दी।

साथ ही समारोह में उपस्थित लोगों ने तीनों पुलिस कर्मी का लम्बी उम्र की कामना की। इस मौके पर ए एस आई नागेंद्र सिंह ने नमन आखो से सभी लोगो का धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां के लोग यहां का जनता को मैं अपने दिल में संजोए रखूंगा। मुझे यहां दाई तीन साल तक लोगो का जो सेवा करने का मौका मिला उसमे जो लोगो का प्यार मिला उसे मैं कभी नही भूल पाऊंगा।

Spread the love