प्रतापगंज/सुपौल: दो अलग अलग दुर्घटनाओं में 2 लोग रेफर।
राकेश कुमार , प्रतापगंज

प्रतापगंज/ सुपौल :थानाक्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों पर दुर्घटना में एक महिला और एक पुरुष गम्भीर रुप से घायल हो गया। पीएचसी प्रतापगंज में प्रथामिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी अनुसार लक्ष्मीनियाँ डोरा गांव के वार्ड 5 निवासी 32 वर्षीय जयप्रकाश शर्मा अपनी बाइक से सिमराही की ओर जा रहा था। उसी क्रम में मधुबनी पुल के समीप फॉरविसगंज की ओर से आ रहे तेज गति से अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने पीछे से बाइक सवार को जोड़दार ठोकर मरते हुए फरार हो गया। ठोकर लगने से बाइक सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के मदद से किसी तरह प्रतापगंज पीएचसी लाया गया। जहां उपस्थित डॉक्टर नूर आलम ने प्रथामिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही दूसरी घटना बिनोद निवास के ठीक सामने मधुबनी पंचायत जाने वाली सड़क में एक बाइक सवार की गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 55 वर्षीय सूर्यकला देवी को गम्भीर रुप से चोट आई। जिसका प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे भी हायर सेंटर रेफर किया गया।

