प्रतापगंज/सुपौल: नवालिक को घर से उठा ले गए और किया रात भर दुष्कर्म, पुलिस कर रही छानबीन।

प्रतापगंज थानाक्षेत्र के चिलौनी दक्षिण पंचायत के वार्ड 1 स्थित दीवानगंज गांव में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़ित लड़की से पिता को जानकारी होते ही थाना को आवेदन दे परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। थाना को दिए आवेदन में घटना गुरुवार की रात 11 बजे की बताई जा रही है। जिसमे पीड़ित लड़की के पिता घटनाक्रम के बारे में कहा है कि की गुरुवार की रात 11 बजे जब हम पति पत्नी खाना खाकर सोने जा रहे थे उसी वक्त हमारी नाबालिक बेटी शौच की शंका हो गई। वह शौच करने घर के बगल में गई लेकिन तो वह कुछ देर तक वापस नही आई। उसके नही आने पर रात भर हमदोनो पति पत्नी अगल बगल उसकी खोज करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नही चला। शुक्रवार की सुबह 5 बजे अचानक मेरी लड़की रोती बिलखती घर आकर अपनी मां और मुझे अपनी आपबीती सुनाई तो हमलोगों के होश उड़ गए। उसने बताया कि जब मै सोच के लिए निकली तो घर के पीछे पूर्व से घात लगाए बैठा कुछ अज्ञात लड़को के साथ मेरे मुंह पर कपड़ा ठूस कर जबरदस्ती अपने नाना  के घर ले गया। जहाँ मुझे एक कमरे में बंद कर  मेरे साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। बेटी ने बताया कि मैं लाख मिन्नत आरजू करती रही लेकिन मुझे वो जान से मारने की घमकी देते हुए मेरे साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। जब देर रात लड़के को नींद आ गई तो मेरी बेटी सुबह 5 बजे मौका पाकर भागते हुए घर पहुंची। घर पहुंचकर अपनी माँ और मुझे सारी कहानी बताई। लड़की के पिता ने अपने आवेदन में लिखा है कि इस घटना के पूर्व भी मेरी बेटी के साथ जोर जबरदस्ती करने का प्रयास किया था लेकिन वह भयभीत होने के कारण हमलोगों को कुछ नही बताई थी। आवेदन के साथ घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन दलबल के साथ घटना की सत्यता जानने के लिए पीड़ित परिवार के घर तहकीकात के लिए पहुंचे हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सत्यात्ता होने पर हर हाल में दोषी को बख्शा नही जाएगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की जांच पड़ताल चल रही है।

Spread the love