प्रतापगंज/ सुपौल: चोर ने दिन दहाड़े निजी विद्यालय के प्रांगण से किया चोरी, सीसीटीवी में हुआ कैद , देखे वीडियो

डेस्क सुपौल

प्रतापगंज: प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार में कुछ दिनों से एक चोर सक्रिय हो गया है जो दिन दहाड़े ही पलक झपकते ही चोरी की घटना को अंजाम दे जाता है । हैरानी की बात ये है कि चोर मुख्य बाजार का ही रहने वाला राकेश जैन उर्फ बबलू पिता – स्व 0 बच्छराज गंग बताया जा रहा है जो खुद को पागल जैसा वर्ताव कर के लोगो के बीच पागल बने घूम रहा है और कभी किसी के घर का बिजली के तार तो कभी बिजली के उपकरणों की चोरी कर लेता है ।

वर्तमान घटना अस्पताल चौक बीडीओ आवास के पास का है जहां चोर ने न्यू राइज एकेडमी विद्यालय में अपने बच्चों को सुबह पहुंचाने आये एक व्यक्ति की गाड़ी में टंगे झोला को के फरार हुए । व्यक्ति अपनी गाड़ी को स्कूल के गेट पे लगा कर अंदर चले गए वहीं कुछ मिनटों में ही ये चोर गाड़ी में टंगे झोले को ले कर फरार हो गया । जिसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो चोर की सारी करतूत सामने आ गई जिसके बाद चोर को बाजार में ही उसके घर से सामान के साथ पकड़ा गया । वहीं जब इसकी शिकायत थाने में की गई तो वहां बताया गया कि ये व्यक्ति पागल है ।

पर यहां बात ये है कि अगर उक्त व्यक्ति पागल है तो उसके परिजन या प्रशासन इस ओर कोई कदम क्यो नही उठाते, क्यो इसे खुले छोर दिया गया है जिससे कि ये आये दिन लोगो के सामानों की चोरी करता है ।

Spread the love