प्रतापगंज/सुपौल: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा मिला सम्मान पत्र, प्रखंड के कई शिक्षको को डाक से आया प्रसंसा पत्र।

आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल

 

प्रतापगंज: प्रखंड के मुख्य बाजार निवासी शिक्षक मनीष कुमार वर्मा और शशि कुमार भगत को परीक्षा पर चर्चा डिजिटल कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर उन्हें प्रधानमंत्री द्वारा सम्मान प्रसंसा पत्र डाक से प्राप्त हुआ, जिसके बात सभी शिक्षक सहित आस पास के लोग बधाई देने पहुंचने लगे ।


बता दे कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमे एक कार्यक्रम था परीक्षा पर चर्चा जिसमे देश के कई शिक्षको ने भाग लिया और अपना अपना विचार रखा जिसके बाद प्रतापगंज के न्यू राईज एकेडमी के प्रधानाचार्य मनीष कुमार वर्मा और प्राथमिक विद्यालय केसरी सरदार टोला के सहायक शिक्षक शशि कुमार भगत का चयन कर उन्हें प्रसंसा पत्र भेजा गया जिसमें स्पष्ट लिखा है कि , आपके विचार काफी सराहनीय है अपने विचार के लिए आभार व्यक्त किया और आगे लिखा है कि ये विचार राष्ट्र और विद्यार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है ।


वही बधाई देने के लिए पूर्व बीईओ नंदकिशोर सिंह , बीईओ लाल कुंद कुमार , पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव ,पर्व प्रमुख विजय विराजी , शिक्षक रौशन कर्ण, अभिषेक कुमार , अभिषेक सिंह, नवीन चंद्र कर्ण, कुंदन विराजी, ललन चौधरी, डॉ प्रशांत, सुनीता कुमारी , रोबिन वर्मा , पप्पू वर्मा आदि रहे ।

Spread the love