प्रतापगंज/सुपौल: गुप्त सूचना पर पुलिस ने किया 900 बोतल शराब सहित वाहन जब्त।
आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल
प्रतापगंज : संध्यागश्ती के समय सोमवार को गुप्त सूचना पर पुलिस ने एन एच 57 सड़क पर 900 बोतल सहित वाहन के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती के अनुसार सोमवार को सशस्त्रबलों के साथ संध्यागश्ती के लिए थाना से निकले थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली की किशनपुर थाना क्षेत्र निवासी कैलाश पासवान और अखिलेश कामत हरे रंग की हुण्डई कार नम्बर पी एल 16 एल 5815 में अवैध रूप से नरपतगंज से शराब लोड कर एन एच सड़क से आ रहा है। सूचना पाते हीं थानाध्यक्ष त्वरित कारवाई करते हुए सशस्त्रबलों के साथ थाना क्षेत्र के चिलौनीउतर पंचायत से गुजरने वाली एन एच 57 सडक स्थित बांस चौक पहूंचकर वाहन चेकिंग करने लगे। इसी क्रम में कुछ समय बाद एक हरे रंग की कार नरपतगंज की ओर से आती दिखाई दी। लेकिन आरही कार के चालक ने सामने पुलिस वाहन देख गाडी की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। जिसे थानाध्यक्ष ने पुलिसजवानों के सहयोग से पुलिस वाहन से पीछाकर एक किलोमीटर आगे बेल्ही चौक के पास आगे से रोक लिया। इसी बीच कार चालक सहित दो युवक कार छोड़ कर भागने का असफल प्रयास किया। लेकिन चौकस पुलिसबल के जवानों ने भाग रहे युवक को धर दबोचा। पुलिस के पूछताछ में दोनों युवको में एक प्रवेश कुमार और दुसरा दीपक यादव नाम बताया। दोनों पीपरा थाना क्षेत्र के सखुआ वार्ड 7 के रहने वाले हैं। पकड़े गये युवकों ने पुलिस को बताया कि कार किशनपुर निवासी कैलाश पासवान की है। जो अखिलेश कामत के साथ नेपाल से शराब लाकर बेचने का काम करता है। इस खेप में भी दोनों हमलोगों के साथ कार से नरपतगंज थाना क्षेत्र के झींगली चौक तक गये थे। जहां उन दोनों ने हमल़ोगों से कार लेकर शराब लाने चले गये। कुछ समय बाद शराब लोड़कर कर लौटे तो पुन: कार हमे देकर कैलाश और अखिलेश एक अपाचे मोटर साईकिल से कार के आगे चलने लगे। जैसे हीं हमलोग बांस चौक के निकट पहूंचे तो सामने पुलिस देखकर कैलाश और अखिलेश मोटरसाइकिल से भाग गये। थानाध्यक्ष श्री भारती ने बताया कि पकड़ी हुण्डई कार की तलाशी लेने पर उसमें रखी गई तीन बोरे में 900 बोतल नेपाली दिलवाले शराब बरामद हुई। पकड़े गये दोनों युवकों सहित शराब के साथ कार को थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोटरसाइकिल से फरार दोनों तस्कर की भी खोज की गई लेकिन वे फरार होने में सफल हो गये। थानाध्यक्ष ने पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप के विरूद्ध चालक सहित दोनों तस्करों के विरूद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार दोनों युवकों को जेल भेज दिया है। साथ हीं मुख्य शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए कारवाई भी की जा रही है।

