प्रतापगंज ( सुपौल ) : प्रेमी ने चार बच्चों की माँ का किया गाला दावा कर हत्या, गिरफ्तार ।
डेस्क बिहार
प्रतापगंज: बीते वर्ष के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को जब लोग नए साल की जश्न मनाने में जुटे थे तब एक सनकी प्रेमी ने चार बच्चों की मां का गला दबा दिया । महिला को गंभीर हालत में प्रथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया था और वहां पांच जनवरी को उसकी मौत हो गई ।

महिला के पिता ने इस मामले में शनिवार को हत्या का केस दर्ज कराया । पुलिस ने आरोपित युवक मानिकचंद मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है । मामला थानाक्षेत्र के मलमललिया गांव का है । घटना की सूचना थाने को देते हुए मृतका के पिता लखीचंद मुखिया ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय बेटी अनीता देवी चार बच्चे की मां थी । उसकी शादी हरिहरपट्टी निवासी शिव शंकर मुखिया के साथ हुई थी । शिव शंकर रोजी – रोटी के लिए कर्नाटक गया हुआ है । अनीता मेरे घर से कुछ दूरी पर बने एक घर
में मेरी विधवा बहन मुनिया देवी के साथ रहती थी । 31 दिसंबर की रात अनीता अपनी बुआ के साथ सोई हुई थी । उस वक्त एक लड़का घर के पीछे का टाट तोड़कर अंदर घुस गया । उसने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया पर घर्राहट की आवाज सुनने पर मेरी बहन की नींद टूटी तो वह लड़का भाग गया । गला दबाने से मेरी बेटी की स्थिति गंभीर हो गई । उसे हमलोग प्रतापगंज पीएचसी ले गए । हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने उसे सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया ।

चार दिनों तक उसका इलाज सदर अस्पताल में चला , लेकिन डाक्टर उसे बचा नहीं सके । मृतका के पिता ने गांव के ही मानिकचंद मुखिया पर जानलेवा हमला की शंका जाहिर की थी । उसी आधार पर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने छापेमारी कर मानिकचंद को गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस पूछताछ में उसने अनीता से प्रेम करने की बात भी स्वीकार की और बताया कि अनीता मेरे अलावा भी दो अन्य युवकों से फोन पर बात करती थी इसका विरोध करने पर वह गाली गलौज करने लगी । इससे मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उसका गला दबा दिया । पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि इलाज के दौरान वह भी अस्पताल में ही था । थानाध्यक्ष ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया ।

