प्रतापगंज/सुपौल: बोल बम के नारे के साथ प्रखंड मुख्यालय से रवाना हुए काँवरिया बम । 

आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल

प्रतापगंज/ सुपौल: | प्रतापगंज मुख्यालय से मंगलवार को ढोल बाजा के साथ कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र के 10 से अधिक कांवरियों का जत्था सुबह से ही ढोल बाजा के साथ थिरक रहे थे।इसके बाद शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद एनएच 57 स्थित गढ़िया महादेव मंदिर के दर्शन के बाद सभी कांवरिया देवघर के लिए रवाना हो गए।

इस बीच कपड़ा व्यापारी धीरेंद्र कुमार दास ने कांवरियों के लिए विशेष जलपान की व्यवस्था की थी, जिसे सभी लोगों ने सराहा। इस जत्था में शीश बम, सावन गंग बम , राजा भगत बम , बउवा मंडल बम , सोनू महतो बम ,पप्पू दास बम , प्रमोद दास बम , आदि शामिल थे

Spread the love