प्रतापगंज/सुपौल: उच्चको ने डिक्की से उड़ाए 17000  रुपये, सीसीटीव में कैद।

राकेश कुमार ,प्रतापगंज सुपौल


शंकर चौक स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को उच्चकों ने मोटरसाइकिल के डिक्की से 17 हजार रुपये निकालकर भाग निकले। जानकारी अनुसार सुरजापुर पंचायत के वार्ड 13 निवासी सुभद्रा देवी अपने लड़के सुधीर कुमार दास के साथ प्रतापगंज बाजार स्थित एसबीआई बैंक आया था। वहां से उन्होंने फेमेली पेंशन के तहत 20 हजार रुपया निकाला। पैसे को झोला में ले डिक्की में रखकर वापस आपने घर जा रहे थे। रास्ते मे पेट्रोल पंप के सामने मोटरसाइकिल रोककर सुधीर कुमार और उसकी मां दुकान में खरीददारी करने लगे। उसी समय ब्लू रंग के मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आया और मोटरसाइकिल के डिक्की से पैसा वाला झोला निकाल लिया। सुधीर कुमार और उसकी मां सुभद्रा कुछ समझ पाती तब तक मे दोनों मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पैसा लेकर भाग निकला। जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पाते ही सअनि बिजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। वहां पर लगे आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी देखा गया।

बिना नम्बर प्लेट के ब्लू रंग के मोटरसाइकिल पर एक लड़का हेलमेट लगाकर तथा दूसरा लड़का चेहरे पर मोफलर व टोपी लगाए बड़ी तेजी से पैसे लेकर निकल रहा है। वही थानाध्यक्ष अभिषेक अंजय ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन अभी नही मिला है। फिर भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन की जा रही है।

Spread the love