प्रतापगंज/ सुपौल : एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार चली गोली, दहल गया प्रखंड।
राकेश सिंहा । प्रतापगंज सुपौल
प्रतापगंज : प्रखंड क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार अपराधियों के द्वारा जान से मारने की नीयत से चलाई गई गोली में अमन धर्मकांटा के मालिक अनमोल कुमार अनुज बाल बाल बचे। घटना शनिवार की शाम आठ बजे दुआनिया मोड़ के समीप एनएच 57 के किनारे अपने घर जाने के क्रम में हुई। जानकारी अनुसार अपराधियों के द्वारा अनमोल पर एक गोली चलाने के बाद भाग निकले। वही घटना की जानकारी मिलते हीं थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार अंजन अपने सशस्त्रबल के साथ एन एच पर पहूंचे। लेकिन तब तक होहल्ला होने पर अपराधी फरार होने में कामयाब हो गये। धर्मकांटा के मालिक अनमोल कुमार अनुज ने बताया कि वे दुआनिया मोड़ के समीप एन एच किनारे पश्चिमी लाईन पर अमन नाम से धर्मकांटा चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह हीं शनिवार की रात आठ बजे के लगभग प्रतिष्ठान को बंद कर एन एच से पूरब अपने घर जा रहे थे। जैसे हीं अनमोल एन एच पार कर अपने घर जाने वाले रास्ते के पास पहूंचे तो पहले से एक ब्लू रंग की अपाचे पर एक अपराधी बैठा था तथा दुसरा नीचे खड़ा था। दोनों मुंह को ढ़के हुए था। नीचे खडे अपराधी ने जैसे हीं अनमोल को सड़क से नीचे जाते देखा तो उसने गाली देते हुए रूकने को कहा नहीं तो गोली मार देंने की धमकी दी। इतना कहते हीं अनमोल कुछ समझ पाता तभी अपराधी ने एक गोली फायर कर दी। गोली की आवाज सुनते हीं अनमोल नीचे सड़क पर लुढ़क गया। जिससे गोली लगने की वजाय उसके बगल से निकल गई। अनमोल घबराता हुआ किसी तरह भाग कर घर पहूंचा। घटना की जानकारी अपने परिजनों को दे सूचना पुलिस को भी दी। वही बताया जाता है कि थानाध्यक्ष भी घटना के वक्त दुअनियां चौक पर गश्तीदल के साथ थे। सूचना मिलते हीं वे तुरंत घटना स्थल पर पहूंचे। लेकिन तब तक अपराधी भाग चुके थे। अनमोल ने घटना की लिखित सूचना थाना को दी है। थानाध्यक्ष श्री अंजन ने बताया कि घटना का मामला दर्ज कर अपराधियों की पहचान के लिए अनुशंधान शुरू कर दिया गया है। प्रखंड क्षेत्र में लगातार अपराधियों के द्वारा गोली चलाने की घटना से लोगो में डर व्यप्त है।

