प्रतापगंज /सुपौल: दावा दुकानदारों की बैठक हुई सम्पन्न, उपस्थित रहे औषधि नियंत्रक सुपौल ।
आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल
प्रतापगंज: प्रखंड स्थित पारख जैन धर्मशाला परिसर में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के दवा दुकानदारों के साथ सहायक औषधि नियंत्रक सुपौल व औषधि निरक्षक के द्वारा एक बैठक आहूत की गई। जिसमें पदाधिकारियों के द्वारा सभी केमिस्टों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

साथ ही बैठक में केमिस्ट एन्ड ड्रग्स एसोसिएशन प्रतापगंज के रिक्त अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से रविंद्र कुमार चौरसिया को चुना गया। इस बाबत सहायक औषधि नियंत्रक सुपौल चुनेंद्र महतो व औषधि निरक्षक पंकज सुमन ने संयुक्त रूप से औषधि संस्थापकों के प्रतिनिधि को बताया कि औषधि शर्तो के नियमनुसार संस्थान का संचालन कर सकें एवं जानकारी के आभाव में होने वाली त्रुटियों से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि संस्थान में साइन बोर्ड नाम, अनुज्ञप्ति संख्या लगाने के साथ ही अनुज्ञप्तियों को प्रदर्शित कर रखे। साथ ही औषधियों का क्रय विक्रय अभिलेख एवं विक्रय अभिलेख के साथ करने की बात की गई। बैठक के अंत मे केमिस्ट एन्ड ड्रग्स एसोसिएशन प्रतापगंज के पूर्व अध्यक्ष स्व सूरज प्रसाद चौरसिया के निधन के बाद पद खाली होने के कारण सभी केमिस्टों के प्रतिनिधियों के द्वारा सर्वसम्मति से उसके पुत्र रविंद्र कुमार चौरसिया को अध्यक्ष पद का पदभार सौंप गया। इस मौके पर सचिव हरिवंश प्रसाद हरिओम, उपाध्यक्ष गुलाब महतो, कोषध्यक्ष बबलू जी, शाहिद इकबाल, मनोवर आलम, नेशात आलम, जाहिद, संतोष पँजियार, मंटू महतो, अजय कुमार, नसीर अहमद, दिनेश चौधरी, बिपिन भगत, शाकिर वासी, लवली सिन्हा आदि उपस्थित थे।

