प्रतापगंज : ढाई साल के  बच्ची के साथ मुंहकाला कर इंसानियत को किया शर्मशार।

राकेश कुमार , प्रतापगंज, सुपौल

दरिंदे ने ढाई वर्ष की बच्ची के साथ मुंहकाला कर इंसानियत को शर्मशार कर दिया। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुखानगर पंचायत के वार्ड 3 में रविवार की रात पासवान टोले में घर में अकेले सोई ढाई साल की बच्ची का फायदा उठा पड़ोस के टोले के एक युवक ने उसके साथ जबर्दस्ती मुंहकाला कर लिया।

जानकारी अनुसार उसी पासवान टोले में एक पड़ोसी के घर लड़की के शादी समारोह का आयोजन था। रविवार की रात अररिया जिला के पिठौरा गांव से बाराती रात बारह बजे सुखानगर नगर गांव पहूंची थी। बारात के आने की खबर सूनकर पीड़ित बच्ची को घर में अकेले सोया छोड़ परिवार के सभी सदस्य बारात देखने शादी आयोजन स्थल पर चले गये। इसी बीच वार्ड 4 निवासी कपिलेश्वर महतों का लड़का सोनु कुमार पीड़ित बच्ची के घर चोरी करने के इरादे से आया।

गांव वालों के अनुसार 14 वर्षीय सोनु चोर प्रवृत्ति का लड़का है। कई बार टोले मुहल्ले में बल्ब आदि चुराने की घटना कर चुका है। मुंहकाला काला करने के बाद पीडित बच्ची घर से बाहर आकर रोने लगी। एक बराती ने लहूलुहान बच्ची को देखा तो ग्रामीण से कहा। इस खबर को सून पीड़ित बच्ची की मां अपनी बेटी को संभाला और घर लेकर आई। उसी समय घर में छीपा सोनु बच्ची की मां को देख घर से भाग खड़ा हुआ। सुबह इस बात की जानकारी लोगों दी गई। तब जाकर पुलिस को खबर की गई। इस मामले की जानकारी मिलते हीं पुलिस ने अपने वरीय पदाधिकारी को दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ, राधोपुर, महिला थाना सुपौल के थानाध्यक्ष पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहूंचे। पीडिता बच्ची का स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया। महिला थाना प्रभारी पीडित बच्ची को उसकी मां के साथ लेकर जांच के लिए सुपौल ले गई है। घटना करने वाला लड़का रात से हीं फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई प्रारंभ कर दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Spread the love