प्रतापगंज : गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को ले कि गई शांतिसमिति कि बैठक ।
आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल
प्रतापगंज : 26 जनवरी को एक ही दिन मनाये जाने वाले गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को शांति सदभाव और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नवपदस्थापित थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने की। बैठक में सभी पंचायत के जनप्रतिनिधी, राजनीतिक पार्टियां के प्रतिनिधि सहित गणमान्य लोग व पुलिसकर्मी शामिल थे। सर्व प्रथम नये थानाध्यक्ष ने अपना परिचय दे उपस्थित लोगों का परिचय ले एक दूसरे से रूबरू हुए। थानाध्यक्ष श्री अंजन ने अगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा एक हीं दिन पड़ने को देखते हुए उपस्थित सभी लोगों से राष्ट्रीय पर्व और धार्मिक पर्व सरस्वती पूजा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जहां कसाईखाना बंद रहेगा वहीं पूजा के अवसर पर डीजे बजाना प्रतिबंधित है। इसमें उन्होंने सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने बताया कि प्रखंड़ क्षेत्र में कोई भी धार्मिक पर्व आपसी सहयोग और सदभाव के साथ मनाया जाता है। मौके पर बीसीओ रतीश कुमार झा, पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, उप प्रमुख कार्तिक भिंड़वार, अनमोल यादव, मुखिया रणजीत प्रसाद सिंह, प्रताप विराजी, कृष्ण प्रसाद मंडल, महानन्द पासवान, सुरेश दास, समाजसेवी बौआ नांग,पंसस ब्रह्मदेव पासवान, गोपाल मंड़ल, मो. मजीद साफी, सरपंच राजकुमार गोईत, चंद्रगुप्त मंड़ल, राजकुमार यादव, प्रदीप बसेदार, जय प्रकाश जया, दरप नारायण यादव सहित अवर निरीक्षक राम प्रवेश शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार, बिनोद कुमार, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।

