मेरा एक ही सपना है कि अपने जीवनकाल में बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में देखें: प्रशांत किशोर ।

आशीष वर्मा , व्यूरो ,पूर्वी चंपारण

 

छौड़ादानो : जन सुराज पदयात्रा के दौरान आज पूर्वी चंपारण के जाफर गांव में जन सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “बिहार को इतना विकसित बनाना है कि दूसरे राज्य के लोगों की सोच में रोजगार व शिक्षा के लिए बिहार का ख्याल सबसे पहला हो। एक दिन ऐसा होगा जब गुजरात, महाराष्ट्र व तमिलनाडु से लोग रोजगार के लिए बिहार राज्य में आएंगे।

बिहार के लोग भारत में मजदूरी करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं, बिहार के युवाओं में इस आत्मविश्वास की सबसे ज्यादा जरूरत है।” आगे उन्होंने यह भी बताया कि देश की राजनीति बिहार के लोगों के बिना चल ही नहीं सकती। बिहार की जनता के बिना कोई भी व्यक्ति दूसरे राज्य में अपनी सरकार नहीं बना सकता।

Spread the love