रेफरल अस्पताल राघोपुर (सिमराही) परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का  हुआ शुभारंभ,सस्ती दरों पर मिल रही दवा।

ब्रजेश कुमार , सिमराही, सुपौल

सिमराही: रेफरल अस्पताल राघोपुर के प्रांगण में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का सोमवार को विधिवत शुरुआत की गई। जिसका उद्धघाटन निर्मली के बर्तमान विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव एवं रेफरल अस्पताल राघोपुर चिकित्सा पदाधिकारी दीप नारायण राम ने फीता काटकर किया।
उद्धघाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

इस मौके पर रेफरल अस्पताल के moic डॉक्टर दीप नारायण राम ने कहा कि राघोपुर प्रखंड जैसे जगह पर जन औषधि केंद्र खुलने से लाखों लोगों को इससे लाभ मिलेगा,उन्होंने कहा कि बर्तमान में क्षेत्र के लोगों को जो दवा बाजार से महंगी दर में खरीद करते रहे हैं। लेकिन जन औषधि केंद्र खुल जाने सेअब उसमे 70 फीसदी कम देकर वही दवा जन औषधि केंद्र में मिलेगी। उन्होंने कहा जहां जहां जन औषधि केंद्र खुला है वहां के लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। कई लोग पैसे के अभाव में बाजार के महंगी दवाई नही खरीद पाते और वह बिभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रसित हो जाते हैं,ऐसे में जन औषधि केंद्र काफी सहायक सिद्ध होगा ।

इस मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मुकेश कुमार ने कोसी इलाके के रेफरल अस्पताल राघोपुर में जन औषधि केंद्र खुलने प्रसनन्ता ब्यक्त की,उन्होंने कहा कि अस्पताल में अधिकतर कोसी क्षेत्र के मरीज आते हैं जो कभी कभी बाजार की दवा खरीदने की स्थिति में पैसे के कारण डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा भी समय से नही खरीद पाते हैं, उन्होंने कहा कि अब लोगों को यह परेशानी नहीं होगी और जन औषधि केंद्र में हर प्रकार की दवा कम कीमत पर उपलब्ध रहेगी।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दीप नारायण राम ने जन औषधि केंद्र संचालक मीनू देवी से कहा कि वह लोगों के बीच बेहतर सेवा देने की काम करें।

Spread the love