छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करे सरकार : प्रभात यादव l
दिवाकर कुमार , फारबिसगंज

फारबिसगंज: शनिवार को सामाजिक कार्यकर्त्ता प्रभात यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केंद्र की जुमलेबाज और बिहार की डबल इंजन की सरकार छात्रों, युवाओं और बेराजगारों के साथ जो दमनकारी नीति अपना रही है। हर वर्ष एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली केंद्र सरकार और एक वर्ष में राज्य में 19 लाख रोजगार का सपना दिखाने वाली राज्य सरकार आज इतनी निरकुंश हो गई है कि नौकरी मांगने वाले युवाओं पर लाठियां बरसा रही है।

यह स्थिति शर्मनाक व निंदनीय है । सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात यादव बेरोजगार युवा के साथ है और इस लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि हिटलरशाही का नतीजा है कि छात्रों और कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जा रहा है और प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ पुलिस ने जानवरों से बदतर व्यवहार किया है। इस मामले में एफआईआर रेल भर्ती बोर्ड के खिलाफ होना चाहिए जिसकी दोषपूर्ण कार्यप्रणाली से छात्रों को सड़क पर उतरना पड़ा है। प्रभात ने कहा कि रेलवे के एनटीपीसी के परीक्षा परिणाम में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है रिजल्ट में सुधार के लिए छात्र विरोध प्रदर्शन कर अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रख रहे थे। लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस ने छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करवाया, आंसु गैस के गोले दागे, हजारों छात्रों के ऊपर फर्जी मुकद्दमा दर्ज करवाया गया। इतना ही नहीं अभ्यर्थियों को धमकी दिया जा रहा है कि अगर आंदोलन में शामिल होंगे तो रेलवे में आजीवन नौकरी नहीं दी जाएगी। इसे देश का युवा कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार देश के लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकारों को खत्म करना चाहती है। देश के युवाओं को नौकरी और शिक्षा से वंचित करना चाहती है।

