पीपीएल कम्पनी ने विश्व मृदा दिवस पर किसानों के जागरूकता हेतु किया आयोजन”

रिपोर्ट- विकास आनन्द, ब्यूरो चीफ,सहरसा

भारत देश की अग्रणी उर्वरक विनिर्माता व विपननकर्ता कम्पनी परादीप फास्फेट लिमिटेड ने विश्व मृदा दिवस के अवसर पर सहरसा जिले के गाँव बेलवाड़ा में किसान मीटिंग का आयोजन किया। पीपीएल कम्पनी द्वारा आयोजित इस किसान गोष्ठी का संचालन कम्पनी के असिस्टेंट मैनेजर डॉ दीपक मिश्रा ने बताया कि इस गोष्ठी के मुख्य उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य और मृदा उपचार के सम्बंध में किसानों को जागरूक करना।

डॉ दीपक मिश्रा ने बताया कि पीपीएल कंपनी भारत देश के प्रायः सभी प्रांतों में रासायनिक उर्वरक का व्यापार करती हैं लेकिन पिछले कई वर्षों से मिट्टी की अपनी शक्ति ह्रास होने के कारण कम्पनी ने कई प्रकार के जैव उत्पाद और बायो उत्पाद का भी निर्माण कर रही है जो कि किसानों और उनके जमीन के लिए काफी लाभदायक है और इन उत्पादों के उपयोग से मृदा उपचार और मृदा स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर ब्रिजेंद्र प्रताप सिंह (असिस्टेंट मैनेजर ) बेगूसराय ,दीपनारायण ठाकुर (जय किसान सलाहकार ),संजीव कुमार (डी बी टी) व अंबिका सिंह (सहकारिता अध्यक्ष) के साथ सैकड़ो किसान उपस्थित थे।

Spread the love