पीपीएल कम्पनी ने किसान दिवस पर किसानों के जागरूकता के साथ साथ सम्मानित करने हेतु किया आयोजन”

रिपोर्ट- विकास आनन्द, ब्यूरो चीफ,सहरसा

 

भारत देश की अग्रणी उर्वरक विनिर्माता व विपननकर्ता कम्पनी परादीप फास्फेट लिमिटेड ने किसान दिवस के अवसर पर सहरसा जिले के गाँव पस्तपार में किसान मीटिंग का आयोजन किया। पीपीएल कम्पनी द्वारा आयोजित इस किसान गोष्ठी का संचालन कम्पनी के पूर्णिया रीजनल हेड डॉ राघवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि इस गोष्ठी के मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक उर्वरकों के साथ साथ नए किस्मों के जैव उर्वरक प्रबंधन के सम्बंध में किसानों को जागरूक करना है और साथ ही किसान दिवस के अवसर पर अन्नदाता किसानों को सम्मानित करने का उद्देश्य भी है।

पीपीएल कम्पनी के असिस्टेंट मैनेजर डॉ दीपक मिश्रा ने बताया कि पीपीएल कंपनी भारत देश के प्रायः सभी प्रांतों में रासायनिक उर्वरक का व्यापार करती हैं लेकिन पिछले कई वर्षों से मिट्टी की अपनी शक्ति ह्रास होने के कारण कम्पनी ने कई प्रकार के जैव उत्पाद और बायो उत्पाद का भी निर्माण कर रही है जो कि किसानों और उनके जमीन के लिए काफी लाभदायक है

और इन उत्पादों के उपयोग से मृदा उपचार और मृदा स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर ब्रिजेंद्र प्रताप सिंह (असिस्टेंट मैनेजर ) बेगूसराय ,दीपनारायण ठाकुर (जय किसान सलाहकार ),संजीव कुमार (डी बी टी) व सहरसा जिले के थोक उर्वरक एजेंसी मेसर्स चंद्रिका कंपनी के रवि कुमार के साथ सैकड़ो किसान उपस्थित थे।

Spread the love