प्रतापगंज: अपह्रत नावालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद । 

प्रतापगंज : थाना क्षेत्र के चिलौनीउतर पंचायत के मझौआ गांव से अपहृत नावालिग लड़की को पुलिस ने बरामद किया। अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती के अनुसार मझौआ गांव निवासी शंभू दास ने 17 अगस्त को दिन में सामान लाने गयी नावालिग लड़की के घर वापस नहीं लौटने पर अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया था। जिसमें मघेपुरा जिला के कुमारखंड थाना क्षेत्र के रघुनिया गांव निवासी सुधीर कुमार के विरूद्ध नावालिग लड़की को जबर्दस्ती शादी की नियत से अपहृत कर ले जाने में मुख्य अभियुक बनाया था। मामला दर्ज होते हीं लड़का लड़की घर से फरार रहने पर पुलिस उसकी बरामदगी करने में तीन माह तक सफल नही हो सकी। आखिरकार पुलिस को बुधवार को लड़की सहित अपहृता सुघीर के घर पर होने की गुप्त सूचना पर छापेमारी कर लड़की सहित अपहृता सुघीर को गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपहृता सुघीर को आवश्यक कारवाई के बाद जेल भेज दिया गया है वहीं लड़की को 164 के वयान के लिए न्यायालय भेजा गया है।

Spread the love