राघोपुर में पुलिस ने एक ट्रक से 3708 बोतल शराब किया बरामद
ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी एनएच 57 से पुलिस ने मंगलवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब लदा ट्रक सहित चार तस्करों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की।
मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मद्य निषेध टीम पटना द्वारा सूचना दी गई कि सिमराही बाजार के धर्मपट्टी एनएच 57 से एक शराब लदी ट्रक गुजरने वाली है। सूचना के बाद मद्य निषेध टीम के सहयोग से उक्त सड़क पर छापेमारी अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में देर शाम सरायगढ़ की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की एक ट्रक एचआर 45सी 0596 को रोककर तलाशी ली गई।
इस दौरान ट्रक पर लदे 146 कार्टून में 375 एमएल के 3708 बोतल अंग्रेजी शराब को बरामद किया।
वहीं मौके से हरियाणा निवासी ट्रक चालक सुरेश कुमार और भूपेन्द्र सिंह, दरभंगा निवासी अजीत कुमार यादव, सहरसा निवासी गांधी कुमार को गिरफ्तार किया।

बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने शराब की खेप पश्चिम बंगाल से लेकर आने की बात कही है।
इधर, इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से शराब को लेकर पूछताछ जारी है।
———

