देशी कट्टा और एक गोली के साथ दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर: थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार के जेपी चौराहे के समीप करजाईन रोड में पुलिस ने शुक्रवार की देर रात छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो बदमाशों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली और चोरी की गई बाइक को बरामद करने में सफलता हासिल की।
मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात जेपी चौक के समीप चल रहे छापेमारी अभियान को देखकर एक बाइक पर सवार दो युवक भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर वहीं पकड़ लिया ।

वहीं आरोपियों की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुड़ावगंज वार्ड 6 निवासी रोमित कुमार (23) और कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुड़ावगंज वार्ड 1 निवासी बिट्टू कुमार (26) के तौर पर हुई।
इस दौरान आरोपियों के पास से बक्सर जिले से 8 महीना पहले चोरी की गई एक बाइक बीआर 43डी 3254 को बरामद किया।
वहीं तलाशी में आरोपी रोमित के पास से टी आकार के बाइक की डिक्की तोड़ने जैसा औजार मिला। वहीं बिट्टू के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद किया।
शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कोरोना जांच के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
——-

