गम्हारिया में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा।

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना अन्तर्गत ग्राम- गम्हरिया में 5 अप्रैल को वासुदेव साह के बॉस बीट के पास अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा धीरज कुमार जो अपनी पत्नी रानी कुमारी शिक्षिका को उ०म०वि० कुपहा में पहुँचाकर अपने स्कूटी मोटरसाईकिल से अपने घर सिमराही लौट रहे थे। इसी क्रम में बदमाशों ने उसे गोली मारकर जख्मी कर दिया था। उक्त घटना के उदभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वीरपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा तकनिकी अनुसंधान एवं आसूचना के संकलन के आधार पर उक्त घटना में संलिप्त दो अपराधकर्मी को गिरफ्फ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली. एक गोली का खोखा, अपाची मोटरसाईकिल, एक ट्रिवर कार तथा तीन मोबाईल बरामद किया गया। पूछताछ के आधार पर घटना में तीन अन्य अपराधी 1. अमर कुमार उर्फ अनिल टाईगर पिता-चन्दन बढ़ई सा० – जमालनगर वार्ड नं0-13 2. आशुतोष कुमार उर्फ भगता साह पे०- प्रवीण कुमार उर्फ परमानन्द साह सा०-भटौनी वार्ड नं0-09 थाना-सिमरी बख्तियारपुर 3. पंकज कुमार पिता घनश्याम साह सा०-तरियामा थाना- सिमरी बख्तियारपुर, तीनों जिला सहरसा का संलिप्त पाई गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में पता चला कि उक्त घटना कारित करने के लिए आशुतोष कुमार उर्फ भगता तथा पंकज कुमार के द्वारा सुटर अमर कुमार उर्फ अनिल टाईगर एवं अभिनन्दन कुमार साह उर्फ सुमन कुमार को दो लाख रूपया में सुपारी दिया गया था। कांड के आरोपी अमर कुमार उर्फ अनिल टाईगर को बनमा ईटहरी ओ०पी० पुलिस द्वारा अवैध आर्म्स रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जिसे इस कांड में रिमांड किया जायेगा।
घटना में गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अभिनन्दन कुमार साह उर्फ सुमन कुमार पिता रामदेव साह सा० – जमालनगर वार्ड नं0-12 थाना – सलखुआ (बनमा ईटहरी ओ०पी०), जिला-सहरसा और राजकुमार पिता-प्रेमलाल साह सा०-जमालनगर वार्ड नं0-12 थाना-सलखुआ (बनमा ईटहरी ओ०पी०), जिला-सहरसा के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष, रजनीश कुमार केशरी राघोपुर थाना,पु०अ०नि० बालेश्वर कुमार, डी०आई०यू० टीम, सुपौल थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

Spread the love