कुपहा से पुलिस ने शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत के कुपहा से पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी मिली है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो बाइक को जब्त किया है।
मामले को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुपहा के एक बगीचे के पास लगी एक बाइक बीआर 50 ई 9047 पर लदे एक बोरी में 300 एमएल के 101 बोतल और एक बिना नंबर बाइक के डिक्की से 20 बोतल नेपाली मार्का की दिलवाले सोफी शराब के साथ निर्मली थाना क्षेत्र के दिघिया वार्ड 5 निवासी विजय कुमार राय (24), निर्मली थाना क्षेत्र के दिघिया वार्ड 4 निवासी अजय कुमार राय (25) और राघोपुर थाना क्षेत्र के कुपहा वार्ड 3 निवासी अरविन्द कुमार (22) को गिरफ्तार कर राघोपुर थाना लाया गया।
शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोरोना जांच के बाद जेल भेजा जा रहा है।
———–

