प्लस टू रामलाल उच्च विद्यालय ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
दिवाकर कुमार, फारबिसगंज
फारबिसगंज | शुक्रवार को प्रखंड के प्लस टू रामलाल उच्च विद्यालय हरिपुर डाक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रविशंकर साह की अगुवाई में सभी शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मियों के साथ-साथ उपस्थित छात्र-छात्राओं ने योग एवं प्राणायाम किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने बच्चों को बताया कि योग हमारे शरीर को ही नहीं बल्कि हमारे मन को भी स्वस्थ्य रखता है। इसलिए यदि हमें स्वस्थ रहना है तो योग करना ही पड़ेगा। वहीं विद्यालय के सहायक शिक्षक विशाल कुमार ने योग करने की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम योग को अपने दैनिक जीवन में नित्य स्थान दें तो निःसंदेह हमें कोई रोग नहीं छू सकता। और हम निरोग रहेंगे। श्री कुमार ने बच्चों को बताया कि आज देश ही नहीं बल्कि विश्वभर में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं स्कूल की बीपीएससी शिक्षिका श्रद्धा सुमन ने योग को लेकर अपने विचार रखते हुए कहा कि इसबार योग दिवस की थीम है ‘योग स्वयं और समाज के लिए।’ इसका मतलब है कि योग खुद के लिए और समाज की भलाई के लिए है। यदि आप नित्य योग करते करते हैं तो आपके साथ-साथ एक स्वस्थ समाज भी बनता है। शिक्षिका पूनम ठाकुर ने भी बच्चों के बीच योग को लेकर महत्वपूर्ण कई जानकारियां साझा की और बच्चों को योग करने के कई तरीके भी बताए। इस अवसर पर शिक्षक धर्मराज मंडल, ऋतुराज कुंदन, रूपेश रमन, अमलेश रमन, धीरेंद्र यादव, कुमार नीरज, प्रवीण कुमार, आशमा प्रवीण, मृत्युंजय कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मी लिपिक सीताराम मंडल, आदेशपाल लालदेव ठाकुर, अबीता देवी, कारी मरीक आदि उपस्थित थे।

