
अररिया : साहब हरिन्द्रानंद के जन्मोत्सव पर रेणु पुस्तकालय मे वृक्षारोपण
दिवाकर कुमार/फारबिसगंज
अररिया जिला अंतर्गत सीमराहा में फणिश्वरनाथ रेणु के पुस्तकालय प्रागंण में शिव शिष्यो ने प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिन्द्रानंद के जन्मोत्सव पर बडे पैमाने पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया।पर्यावरण संरक्षण को लेकर शिव शिष्यों द्वारा विगत कयी वर्षों से जिले में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। वही पुर्व विधायक वेणु जी ने बताया की पर्यावरण बचाने को लेकर शिव शिष्यों का यह प्रयास सराहणिय है।वही शिव शिष्यों ने जनमानस को भगवान शिव गुरु से जुडने के लिये प्रेरित भी किया।गुरु भाई राजेन्द्र ठाकुर बताते है,शिव की दुनियां है,इसे सुरक्षित और संरक्षित रखना हमारा परम कर्तव्य है।
वही इस अभियान को सफल बनाने में गुरू भाई निरजंन ठाकुर,कृष्णानंद कुँवर ,उमेश बहरदार,अमोल मंडल ,गोपाल साह,शत्रुघन साह,मुकेश दास,मिथलेश बहरदार,अमित साह,तपेश मेहता,शंभु मेहता रंजना देवी,यशोधा देवी,लखिया,बबिता देवी ,रतन रोहित भुषण मनीष का अहम योगदान रहा।