फिंगलास में मखाना लदे पिकअप ने अनियंत्रित होकर पलटा

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत के वार्ड 2 में सोमवार की देर रात अचानक एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक जख्मी हो गया।


बताया जाता है कि अररिया जिले के फारबिसगंज निवासी राजकुमार शर्मा एक पिकअप बीआर 11 जीबीआई 8296 से मखाना लेकर फिंगलास पंचायत निवासी गुलटेन मुखिया के घर जा रहा था। इसी क्रम में नरहा के पास अचानक पिकअप पर उन्होंने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण पिकअप पलट कर गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद लोगों ने घायल को ईलाज के लिए नजदीक के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां फिलहाल घायल का ईलाज जारी है।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि जांच की जा रही है।
————

Spread the love