एनएच 57 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा पिकअप, चालक जख्मी
ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर गुरुवार दोपहर को अचानक एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में पिकअप चालक जख्मी हुआ है। जिसका इलाज किसी अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि एक पिकअप बीआर 06 जीई 7727 फारबिसगंज से सिमराही की ओर आ रही थी। इसी क्रम में रामविशनपुर के समीप 50 पुला के समीप चालक ने पिकअप पर अपना नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के बाद आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने चालक को पिकअप से बाहर निकाला।
मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
——-

