सिमराही में पीएचईडी मंत्री का हुआ फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत
रिपोर्ट/, ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही के वार्ड नंबर 2 दीनादास टोला में गुरुवार की रात बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री ललित कुमार यादव ने स्थानीय सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम पांडेय के आवास पर पहुंचे। जहां सर्वप्रथम श्री पांडेय तथा उनके पुत्र मुकेश पांडेय द्वारा फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने भी गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हुए। उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। जानकारी अनुसार मंत्री श्री यादव अररिया निवासी शहीद दरोगा के यहां से श्रद्धांजलि अर्पित कर वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान वे सिमराही में रुके।
मौके पर बिंदेश्वर पाण्डेय, सतीश कुमार पांडेय (मुखिया) शाहपुर पृथ्वीपट्टी , अशोक यादव समिति सह राजद उपाध्यक्ष त्रिवेणीगंज, प्रदीप कुमार पांडेय ,डॉओमप्रकाशकुमार पांडेय महादेव पांडेय दिलीप कुमार पांडेय अरुण कुमार यादव उर्फ लल्लू जिला परिषद त्रिवेणीगंज , (उमेश कुमार यादव मुखिया पति लालगंज बगेबा ) महेश पाण्डेय कांग्रेस अध्यक्ष , महेश प्रसाद यादव, बबलू यादव, तपेश्वर यादव ,विवेक कुमार पांडेय, महेश्वर पाण्डेय, प्रकाश पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

