अररिया से आने के क्रम में पीएचईडी मंत्री का सिमराही में हुआ भव्य स्वागत
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
सिमराही नगर पंचायत के दीनादास टोला में मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री ललित कुमार यादव ने शिरकत किया।
इस दौरान राजद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-माला सहित कॉपी किताब से उनका भव्य स्वागत किया। वहीं अंचल सचिव सह वरीय शिक्षक सिकेन्द्र प्रसाद यादव ने मंत्री से क्षेत्र में नल जल योजना को दुरुस्त करने की मांग की। कहा कि जिलेभर के कई विद्यालयों में छात्र छात्राओं को पीने के लिए शुद्ध जल उपलब्ध नहीं हो रहा है। कई जगहों पर चापाकल में गंदा पानी निकलता है। जिससे बच्चे पीने को मजबूर हैं। उन्होंने जिलेभर के विद्यालयों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।

इस दौरान पीएचईडी मंत्री श्री कुमार ने जल्द सभी समस्याओं को दूर कर विद्यालयों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

वहीं मंत्री ने सभी का आभार जताया और कार्यकर्ताओं से लोगों की समस्याओं को सुनने और निपटारा करने के साथ बिहार सरकार की जारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को लाभ दिलाने का आग्रह किया। मौके पर बीरपुर एसडीएम कुमार सतेन्द्र यादव, सीताराम पांडे, जयकृष्ण यादव, मुखिया सतीश पांडे, प्रमुख विजय यादव, पूर्व प्रमुख भूपनारायण यादव, वैद्यनाथ यादव, मुखिया प्रकाश कुमार, टुनटुन कुमार, मुकेश पाण्डेय, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

