रेफरल अस्पताल में नवजात की मौत पर भड़का लोगों का गुस्सा
रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के रेफरल अस्पताल में शुक्रवार दोपहर को एक गर्भवती महिला के डिलेवरी अस्पताल परिसर में होने के बाद नवजात की मौत होने पर परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
राघोपुर पंचायत के माणिकचंद चकला निवासी अंगिता कुमारी (22) पति मनीष कुमार डिलेवरी को पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान पुर्जा कटाने के बावजूद अस्पताल कर्मियों ने उसकी अनदेखी की। इलाज नहीं होने कारण उसका प्रसव अस्पताल परिसर में खुले में हुआ। जिस कारण उसके नवजात की मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा और अस्पताल प्रबंधन और प्रभारी के खिलाफ जमकर अपना आक्रोश जाहिर किया।

परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में तैनात कर्मी बिना पैसा के गर्भवती महिलाओं का प्रसव नहीं कराती है। प्रसव कराने के बाद पैसे की मांग करती है। पैसा नहीं देने पर मरीज व बच्चों के जान के साथ खिलवाड़ करती है। कई बार अस्पताल में गर्भवती महिला के परिजनों द्वारा पैसा नहीं देने पर डॉक्टर के बलबूते रेफर लिखाकर परिजनों से पल्ला झाड़ लेती है।
इधर रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपनारायण राम ने कहा कि घटना को लेकर जानकारी मिली है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
————

