सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल

शराब धंधे छोड़ सामाजिक विकास के मुख्य धारा से जुड़ेगा आदिवासी समाज, लोगों ने लिया संकल्प।
छातापुर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीनिया पंचायत के कलिकापुर वार्ड 09 स्थित काली मंदिर पर गुरुवार को आदिवासी समाज को जागरूक करने एवं पूर्ण शराबबंदी के रोकथाम हेतु लक्ष्मीनिया पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ललितग्राम ओपी प्रभारी किशोरी प्रसाद समेत बलुआ थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने आदिवासी टोला में ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित किया। इस दौरान आदिवासी समाज समेत आसपास के दर्जनों लोग शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए लक्ष्मीनिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रौशन झा ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगो को एक साथ आना जरूरी है। जिससे पंचायत का समग्र विकास की नींव रखा जा सके। इसके लिए आदिवासी एवं दलित समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी पूर्णरूप से शराब बंदी है। लेकिन पुर्ण शराबबंदी के लिए आदिवासी समाज का साथ होना बहुत जरूरी है। लेकिन आज भी चोरी छिपे कुछ लोग शराब बनाने और बेचने का काम करते है। जिससे समाज ही नहीं पूरा पंचायत इससे त्रस्त होता है। कहा कि आदिवासी समाज ने अब से पूर्ण शराबबंदी का समर्थन किया है। कहा कि उन्होंने शपथ लिया है कि अब से शराब बेचने और बनाने का काम नहीं करंगे। बताया कि कुछ लोगो ने इस दौरान आर्थिक समस्या को भी समाज के सामने रखा है। पंचायत स्तर से योजनाओं के माध्यम से सभी लोगो को रोजगार से जोड़ने का काम किया जाएगा। बताया कि आदिवासी समाज के लिए लघु और कुटीर उद्योग के माध्यम से भी जोड़ने का काम किया जाएगा। जिससे ये समाज आर्थिक रूप से सबल हो सके और गाँव के विकास में मुख्य धारा से जुड़ सके। वहीं बलुआ थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी के लिए सभी लोगों को एक साथ आना पड़ेगा, तभी सरकार के मुहिम को सफल कर ओआने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि शपथ लेने के बाद भी कोई अगर शराब बनाने या बेचने का काम करता है तो उसकी सूचना आप नजदीकी थाना को दे सूचना देने वाले का पहचान गुप्त रखा जाएगा। मौके पर रोजगार सेवक कुंदन कुमार, कार्यपालक सहायक रौशन कुमार, वार्ड सदस्य शिवकांत मुखिया, उप मुखिया बीरेंद्र यादव, विकास मित्र रंजीत राम, अमरेंद्र मिश्र उर्फ मिंटू, जोगिंदर, सहदेव उरांव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

