इंडिया गठबंधन के लोग हर जगह सिर्फ व्यंजन का स्वाद चखने पहुंचते हैं,आएंगे तो मोदी ही छाएंगे तो मोदी ही- सैयद शाहनवाज हुसैन।

रिपोर्ट–शयामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर इंडिया गठबंधन की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोई पद नहीं मिलने साथ ही पीएम पद के लिए नाम आगे नहीं आने को लेकर भाजपा चुटकी ले रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बैठक में नीतीश कुमार को खाना मिला था भोजन के लिए ही यह लोग जाते है। इंडी गठबंधन के लोग अलग अलग व्यंजन का रस लेते है। यह लोग किट्टी पार्टी करते हैं। एक दूसरे से विचार नहीं मिलते हैं एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं। आएंगे तो मोदी ही छाएंगे तो मोदी ही। भाजपा में कोई भी शामिल हो सकता है एक मिसकॉल पर सदस्य बन सकते है लेकिन जदयू के लिए भाजपा का दरवाजा खुला नहीं है। नीतीश कुमार हमारे साथ थे अच्छे थे। अब न खुदा रहा न विशाले सनम न इधर के रहे न उधर के रहे।

Spread the love