साजिया देबी के निधन पर लोगों ने जताया शोक

ब्रजेश कुमार के साथ सुरेश कुमार सिंह सिमराही

राघोपुर : प्रखंड क्षेत्र के नरहा गांव वार्ड नम्बर 2 निवासी साजिया देबी ने शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे 130 वर्ष के आयु में अपनी अंतिम सांस ली। उसके निधन पर परिवार सहित नाते, रिस्तेदार व प्रखंड क्षेत्र के लोगों के बीच शोक की लहर फैल गई। उनके निधन पर पुत्र हरी नारायण यादव, भजन यादव सहित परिवार के अन्य लोगों ने बताया की आज के समय में विरले ऐसे लोग है जो इतनी लम्बी आयु तक जीवित रहते है। लेकिन साजिया देवी ने शिर्फ लम्बी आयु ही नहीं जिया अपितु दो सदी को अपने ज्ञान संस्कार से सींचने का काम किया। उसके मौत के बाद इनती लम्बी आयु तक जीने का जहां लोगों के बीच ख़ुशी है, वहीं परिवार से बिछरने पर परिजनों के बीच दुख भी है। मौत के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए जाप प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वरी सिंह यादव, जागेस्वर यादव, रामेस्वर यादव, उप मुखिया मोतीपुर गंगा यादव, मुखिया फिंगलास प्रकाश यादव, मुखिया शाहपुरा पृथ्वीपट्टी
सतीश पाण्डे, प्रखंड प्रमुख सरायगढ़ भपटियाही विजय यादव, महंत धर्म दास,
शियाराम यादव, महेंद्र यादव, पत्रकार ब्रजेश कुमार, चंदन यादव, रित्यानंद कुमार, गजेन्द्र यादव, बिजेंद्र यादव, ललन कुमार, नारद कुमार सहित हजारों की संख्या में लोगों ने उनके निवास स्थान पर पंहुचा।

Spread the love